-
01
Central University of South Bihar PG Admission: CUET (PG) 2026
-
02
Before registration, candidates must verify their eligibility and the applicable CUET (PG) 2026 Question Paper Code for their desired programme from the Admission Bulletin and Annexures II & III. The University reserves the sole authority to determine eligibility, and any candidate found ineligible at any stage shall have his/her admission cancelled.
-
03
पंजीकरण से पूर्व अभ्यर्थी अपनी पात्रता एवं वांछित कार्यक्रम के लिए लागू CUET (PG) 2026 Question Paper Code की पुष्टि Admission Bulletin तथा Annexure II एवं III से अवश्य कर लें। पात्रता निर्धारण का पूर्ण अधिकार विश्वविद्यालय को है तथा किसी भी स्तर पर अपात्र पाए जाने पर प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।
-
04
Applications shall be accepted only through the CUSB PG Admission Portal (https://cusbcuet.samarth.edu.in/pg/) within the prescribed window (25.05.2026 to 04.06.2026). Applications submitted through any other mode shall not be entertained.
-
05
आवेदन केवल CUSB PG प्रवेश पोर्टल के माध्यम से ही निर्धारित अवधि (25.05.2026 से 04.06.2026) में स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से प्रस्तुत आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
-
06
Registration Fee (non-refundable): ₹500 for General / OBC / EWS and ₹200 for SC / ST / PwD candidates, payable separately for each programme. Applicants applying for more than one programme must pay the fee for each programme individually.
-
07
पंजीकरण शुल्क (अप्रतिदेय): General / OBC / EWS हेतु ₹500 तथा SC / ST / PwD हेतु ₹200, प्रत्येक कार्यक्रम के लिए अलग से देय। एक से अधिक कार्यक्रमों हेतु आवेदन करने पर प्रत्येक कार्यक्रम के लिए अलग शुल्क देना अनिवार्य है।
-
08
Mere payment of the Registration Fee or Admission Fee shall not guarantee admission. Admission shall be granted strictly in order of merit on the basis of CUET (PG) 2026 score, subject to cut-off, fulfilment of eligibility, and verification of documents.
-
09
केवल पंजीकरण शुल्क अथवा प्रवेश शुल्क के भुगतान से प्रवेश की गारंटी नहीं होगी। प्रवेश पूर्णतः CUET (PG) 2026 के अंकों के आधार पर मेरिट क्रम में दिया जाएगा, जो cut-off, पात्रता तथा दस्तावेज सत्यापन के अधीन होगा।
-
10
All admissions shall remain provisional and subject to verification of academic qualifications and original documents. If any information is found to be false, suppressed, or any document is found to be forged or fabricated, the admission shall be cancelled forthwith and the Admission Fee shall be forfeited.
-
11
सभी प्रवेश प्रोविजनल होंगे तथा शैक्षणिक योग्यता एवं मूल दस्तावेजों के सत्यापन के अधीन होंगे। किसी भी सूचना के असत्य पाए जाने, तथ्य छिपाने, अथवा कोई दस्तावेज जाली / फर्जी पाए जाने पर प्रवेश तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा एवं प्रवेश शुल्क जब्त कर लिया जाएगा।
-
12
Requests for cancellation or withdrawal of admission shall be accepted only through the Samarth Portal. Requests received via email, phone call, or any other mode shall not be entertained. Refund, wherever applicable, shall be processed after October 2026 as per UGC guidelines and the University's refund policy.
-
13
प्रवेश रद्द / वापसी के अनुरोध केवल Samarth Portal के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ईमेल, फोन कॉल अथवा अन्य किसी माध्यम से प्राप्त अनुरोधों पर विचार नहीं किया जाएगा। शुल्क वापसी, यदि लागू हो, अक्टूबर 2026 के पश्चात UGC दिशा-निर्देशों एवं विश्वविद्यालय की refund policy के अनुसार की जाएगी।
-
14
It shall be the sole responsibility of the candidate to regularly monitor the Samarth admission portal dashboard, the registered email, and the University's official website (www.cusb.ac.in) for all updates regarding cut-offs, schedules, and admission process. CUSB shall not be responsible for any loss of opportunity due to the candidate's unawareness.
-
15
cut-off, समय-सारणी एवं प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी अद्यतन जानकारी हेतु Samarth प्रवेश पोर्टल डैशबोर्ड, पंजीकृत ईमेल तथा विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट (www.cusb.ac.in) को नियमित रूप से देखना अभ्यर्थी का पूर्ण दायित्व है। अभ्यर्थी की अनभिज्ञता के कारण किसी भी अवसर की हानि हेतु CUSB उत्तरदायी नहीं होगा।
-
16
The Name and other personal details entered in the application must exactly match those recorded in the Class X Board Marksheet. The applicant must use his / her own active email address, which must remain functional and accessible throughout the admission process. Applicants are advised to use the latest version of Google Chrome or Microsoft Edge for filling the application form.
-
17
आवेदन में दर्ज नाम तथा अन्य व्यक्तिगत विवरण कक्षा 10वीं बोर्ड की मार्कशीट के समान होने चाहिए। आवेदक / आवेदिका को अपना स्वयं का सक्रिय ईमेल पता उपयोग करना होगा, जो प्रवेश प्रक्रिया के दौरान कार्यशील एवं सुलभ रहना अनिवार्य है। आवेदन पत्र भरने हेतु गूगल क्रोम अथवा माइक्रोसॉफ्ट एज वेब ब्राउज़र के नवीनतम संस्करण के उपयोग की सलाह दी जाती है।
-
18
For any query or grievance regarding admission